लाइव न्यूज़ :

SBI में निकलीं इस पद के लिए नौकरियां,  45,950 रुपए महीने है सैलरी!

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 8, 2018 16:39 IST

जिस पद पर बैंक ने नौकरियां निकाली हैं उनमें  सामान्य के 26 पद, ओबीसी के 13 पद, एससी के 07 पद, एसटी के 04 पद के लिए रखे गए हैं।

Open in App

बैंक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक में भर्तियां निकली हैं। योग्य अभ्यर्थी 28 जनवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने उप प्रबंधक के 50 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए और एससी, एसटी वर्ग के अभ्यार्थियों को 100 रुपए फीस जमा करानी होगी। 

जिस पद पर बैंक ने नौकरियां निकाली हैं उनमें  सामान्य के 26 पद, ओबीसी के 13 पद, एससी के 07 पद, एसटी के 04 पद के लिए रखे गए हैं। इसके लिए प्रतिमाह वेतन 31,705 रुपए से 45,950 रुपए है। वहीं, अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था से सीए की डिग्री होनी चाहिए। 

एसबीआई ने आयु सीमा सीमा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 निर्धारित की है और हैदराबाद के लिए यह नौकरियां हैं। साथ ही अभ्यार्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

इस पद के लिए आवेदन 05 जनवरी 2018 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2018 है। इसके अलावा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख 12 फरवरी 2018 है।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकनौकरीजॉब इंटरव्यूलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ