लाइव न्यूज़ :

हो जाएं तैयार, यहां होगी 85 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों की भर्ती

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2018 09:05 IST

विभाग नवीन रोस्टर के अनुसार जो अभ्यर्थना संशोधित की जानी है, उन्हें आगामी सात दिन में राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड को भिजवाया जाए। 

Open in App

राजस्थान में जल्द बड़े पैमाने पर भर्तियां हो सकती हैं। दरअसल, प्रदेश के मुख्य सचिव निहालचंद गोयल ने शासन सचिवालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में 41 विभागों के लगभग 85 हजार 700 पदों के लिए विचारधीन भर्तियों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 15 दिन के भीतर रिक्त पदों को भरने के लिए विभागों से अभ्यर्थना राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड एवं अन्य विभागीय रिक्रूमेंट एजेंसियों को अभ्यर्थना भिजवाने के निर्देश दिए। 

गोयल, राज्य सरकार के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती में आ रही समस्याओं और कठिनाइयों के सम्बंध में सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। बैठक में नई परीक्षाओं के आयोजन में आ रही कठिनाइयों के बारे में विस्तृत रूप से विचार-विमर्श कर उन्हें दूर करने पर भी चर्चा की गई। 

मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग नवीन रोस्टर के अनुसार जो अभ्यर्थना संशोधित की जानी है, उन्हें आगामी सात दिन में राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड को भिजवाया जाए। 

उन्होंने रजिस्ट्रार, स्वास्थ्य विश्वविद्यालय को भी नई भर्ती के सम्बंध शीघ्रातिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करें और नई परीक्षाओं के आयोजन में आ रही कठिनाइयों को भी दूर करें। 

बैठक में सम्बंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टॅग्स :सरकारी नौकरीनौकरीराजस्थान समाचारराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ