लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! यहां होगी पुलिस विभाग में सीधी भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 12, 2018 10:44 IST

पुलिस विभाग एक नई भर्ती करने जा रहा है, जिसके तहत उसने कई पदों पर भर्तियां करने करने का ऐलान किया है।

Open in App

जयपुर, 12 अप्रैल। पुलिस की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राजस्थान पुलिस के विभिन्न रेंज व यूनिटों में कुक एवं स्वीपर (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति की जाएगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा इस भर्ती के लिए सम्बन्धित पुलिस अधीक्षकों एवं कमाण्डेट्स को निर्देश जारी कर दिए गए है। 

ये भी पढ़ें-यहां निकली हैं पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां, आज से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

महानिरीक्षक पुलिस संजीब कुमार नार्जारी ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों एवं कमाण्डेट्स को पत्र लिख कर कुक (लांगरी) एवं स्वीपर (सफाईकर्मी) के पदों पर सीधी भर्ती कर नियुक्तियां करने के लिए कहा है। यह भर्ती राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते ) नियम के प्रावधानों के अनुसार करने के लिए कहा गया है। 

ये भी पढ़ें-वायुसेना में निकली हैं नौकरियां, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

वहीं, एक और पुलिस की जॉब की खबर की ओर रुख करें तो यह नौकरी केंद्रीय पुलिस संगठन के लिए की जानी हैं, जिसके लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू कर दी है। चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और सीआईएसएफ में भर्ती किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-इस सरकारी विभाग में निकली 5,193 पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई 

यह भर्तियां आयोग द्वारा सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर होनी हैं, जिसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या आरक्षित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिन पदों पर भर्तियां की जानी हैं उनमें कुल पद 1223 हैं, जिसमें से पुरुष पद 1132 हैं और महिला पद 91 हैं।

टॅग्स :नौकरीराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ