Rajasthan Patwari Bharti 2019: राजस्थान सरकार ने निकाली पटवारी पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल्स
By भाषा | Published: July 13, 2019 03:54 PM2019-07-13T15:54:31+5:302019-07-13T15:58:06+5:30
Rajasthan Patwari Bharti 2019: राजस्थान सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के दो हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भर्ती नहीं की गई।
मुख्यमंत्री गहलोत ने अब इन दो हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडी समितियों में कनिष्ठ लिपिक के 801 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाई जाने वाली संशोधित विज्ञप्ति (अर्थना) को मंजूरी दे दी है।
हमारी सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 13, 2019
गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई।#Rajasthan
हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। #Rajasthan
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 13, 2019
राज्य सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत तथा सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 1
0 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किए जाने के कारण इस अर्थना में संशोधन किया गया है।