लाइव न्यूज़ :

लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा 2013: आरक्षित सूची के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 18, 2019 05:27 IST

सीएम गहलोत ने गुरुवार को आरक्षित सूची के इन अभ्यर्थियों को विभाग आवंटन कर शीघ्र नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इस निर्णय से लम्बे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे इन अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा 2013 की आरक्षित सूची के वंचित 917 अभ्यर्थियों को अब जल्द ही नियुक्ति मिलेगी। सीएम गहलोत ने गुरुवार को आरक्षित सूची के इन अभ्यर्थियों को विभाग आवंटन कर शीघ्र नियुक्ति दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इस निर्णय से लम्बे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे इन अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

अब इन अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्रों पर आगामी कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित विभागों द्वारा इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा 2013 में आरक्षित सूची में चयनित इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया विगत कई माह से लंबित थी। 

आरएएस-2018 मुख्य परीक्षा बढ़ सकती है आगे

राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2018 के संबंध में छात्रों की मांग एवं न्यायिक प्रकरणों को देखते हुए मंत्रिमण्डल द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आरएएस-2018 मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार राजस्थान लोक सेवा आयोग को अनुशंषा करेगी। मंत्रिमण्डल द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में समयबद्ध परीक्षाओं का आयोजन हो, इस हेतु सभी अड़चनों को समय पर समुचित रूप से निस्तारित किये जाने के प्रभावी प्रयास किये जाएंगे। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ