लाइव न्यूज़ :

बिहार-झारखंड में अंतिम चरण पर सेना बहाली की तैयारी, जनवरी-फरवरी में होगी लिखित परीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 10:55 IST

यह भर्तियां झारखंड और उत्तर बिहार के आठ जिलों के लिए चक्कर मैदान में होने वाली है। हालांकि परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

Open in App

बिहार-झारखंड में होने वाली सेना बहाली की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के बाद जिन अभ्यार्तियों का चयन होगा वो लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। यह लिखित परीक्षा जनवरी और फरवरी में आयोजित कराई जाएगी। 

हिंदुस्तान में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यह भर्तियां झारखंड और उत्तर बिहार के आठ जिलों के लिए चक्कर मैदान में होने वाली है। हालांकि परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट की मानें तो बहाली शुरू होने के बाद लिखित परीक्षा की तरीख की घोषणा की जाएगी।

वहीं, रिपोर्ट में सेना भर्ती बोर्ड (एआरओ) के निदेशक कर्नल मनमोहन सिंह मनहास के मुताबिक सिपाही फॉर्मा की लिखित परीक्षा चक्कर मैदान में होगी। यह बहाली बिहार-झारखंड के युवकों के लिए है। सामान्य बहाली में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के युवा शामिल होंगे।

बता दें कि सेना की लिखित परीक्षा एक घंटे की होती है। इसमें जनरल नॉलेज, जनरल स्टडी, मैथ और साइंस के विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। चयनित युवकों को परीक्षा के लिए ओएमआर दिया जाता है।

टॅग्स :बिहारझारखंडexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ