लाइव न्यूज़ :

ईपीएफओ का दावा, सितंबर में दी गई रिकॉर्ड 9.73 लाख जॉब, पर मिली किसे?

By भाषा | Updated: November 21, 2018 03:58 IST

 कर्मचारियों का रिकार्ड लगातार अद्यतन होता रहता है। आने वाले महीनों में यह आंकड़े और बेहतर हो सकते हैं।

Open in App

इस साल सितंबर में पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा 9.73 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। यह संख्या सितंबर 2017 के बाद किसी एक माह में दिये गये रोजगार में सबसे ज्यादा है। एक साल पहले सितंबर में 4.11 लाख लोगों को काम पर रखा गया। भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ द्वारा वेतन रजिस्टर पर जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

ईपीएफओ के सितंबर 2017 से सितंबर 2018 की 13 माह की अवधि के जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान कुल 79.48 लाख लोगों को भविष्य निधि सामाजिक सुरक्षा योजना के साथ जोड़ा गया। इससे यह पता चलता है कि इस दौरान 79.48 लाख लोगों को रोजगार मिला। 

इससे पहले इस साल मार्च में केवल 2.36 लाख लोगों को ही ईपीएफओ योजना में शामिल किया गया। यह संख्या इन 13 माह में सबसे कम रही। 

सितंबर महीने में ईपीएफओ की भविष्य निधि योजना में जुड़ने वाले 2.69 लाख लोग 18 से 21 साल की आयु वर्ग के रहे जबकि 2.67 लाख 22 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के रहे। 

ईपीएफओ ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि ये आंकड़े अनंतिम हैं। कर्मचारियों का रिकार्ड लगातार अद्यतन होता रहता है। आने वाले महीनों में यह आंकड़े और बेहतर हो सकते हैं।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ