लाइव न्यूज़ :

OSCB Recruitment 2020: लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2020 12:13 IST

देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर ओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक (OSCB) ने 786 पदों पर मंगाए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक (OSCB) ने 786 पदों पर मंगाए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 31 मई कर दी है।पहले इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को 10 मई थी।

OSCB Recruitment 2020: देशव्यापी लॉकडाउन के चलते ओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक (OSCB) ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर के 786 पदों पर मंगाए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 31 मई कर दी है। पहले इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को 10 मई थी।

पदों का विवरण

-असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-2             267-बैंकिंग असिस्टेंट ग्रेड-2             485-सिस्टम मैनेजर                        34 

शैक्षिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों का स्नातक होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सभी पदों के लिए 21 वर्ष और अधिकत आयु 32 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया

ओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक (OSCB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें। किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। 

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

सैलरी

-असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-2 के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों को 9,300 रुपए से 34,800 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा जीपी, डीए और अन्य तरह के अलाउंस के लिए 4200 रुपए अलग से मिलेंगे।      -बैंकिंग असिस्टेंट ग्रेड-2  के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों को 5,200 रुपए से 20,200 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा जीपी, डीए और अन्य तरह के अलाउंस के लिए 2000 रुपए अलग से मिलेंगे।  

-सिस्टम मैनेजर के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों को 9,300 रुपए से 34,800 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा जीपी, डीए और अन्य तरह के अलाउंस के लिए 4200 रुपए अलग से मिलेंगे।

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें। आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ