लाइव न्यूज़ :

भारत में इन 2 क्षेत्रों में मिलती है सबसे ज्यादा सैलेरी, ना चूकें इनमें कॅरियर बनाने मौका

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 26, 2018 16:48 IST

सर्वे में आईटी, निर्माण, तकनीकी कंस्लटेंसी, शिक्षा, अनुसंधान, हेल्‍थकेयर, सोशल वर्क, लीगल एंड मार्केट, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स व कम्यूनिकेशन सेक्‍टर शामिल किया था।

Open in App

भारत में सैलरी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि भारत में सबसे ज्यादा सूचना प्रौद्योगिकी यानी इंफारमेशन टेक्नोलॉजी में सैलरी मिलती है। इसके बाद निर्माण क्षेत्र यानी कि मैन्यूफेक्‍चिरिंग में सबसे ज्यादा सैलेरी मिल रही है। ऐसे में नौकरी को ध्यान में रखकर पढ़ाई कर रहे युवा या फिर फिलहाल नौकरी ढूंढ़ रे युवाओं को अगर इन दोनों क्षेत्रों में कॅरियर बनाने का अवसर मिले तो बिल्कुल नहीं गंवाना चाहिए।

अॅनलाइन कॅरियर व रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन कंपनी मॉन्‍स्टर इंडिया ने सैलरी को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें कंपनी ने जनवरी 2015 से दिसंबर 2017 के दौरान किए गए सर्वे के आधार युवाओं को मिलने वाली नौकरियों और उससे मिलने वाली सैलरी को लेकर कई खुलासे किए है। रिपोर्ट के अनुसार निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को औसतन एक घंटे के लिए 200 रुपये की आमदनी हो रही है। जबकि आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को इससे भी ज्यादा मिल रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ने साल 2017 में अपने कर्मचारियों को करीब 230.3 रुपये के आसपास का प्रति घंटे का मेहनताना दिया। यह अन्य क्षत्रों में होने वाली आमदनियों से करीब 5.2 प्रतिशत तक ज्यादा है। इतना ही इस क्षेत्र की कमाई को लेकर औसत दर लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट का कहना है कि इस क्षेत्र में बीते एक साल में प्रति घंटा होने वाली कमाई में तकरीबन 9 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

इस सर्वे के दौरान कंपनी ने इन प्रमुख सेक्टरों के अलावा तकनीकी कंस्लटेंसी, शिक्षा, अनुसंधान, हेल्‍थकेयर, सोशल वर्क, लीगल एंड मार्केट, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स व कम्यूनिकेशन सेक्‍टर शामिल किया। इसमें बताया गया कि इन क्षेत्रों में आईटी विभाग में काम करने वाले लोगों को करीब 317 प्रति घंटे तक की सैलरी मिली।

 

टॅग्स :नौकरीसैलरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ