लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का दावा- 2 सालों में केंद्र के विभागों में 3.79 लाख से अधिक लोगों दी नौकरियां

By भाषा | Updated: February 10, 2019 14:51 IST

भारतीय रेलवे एक मार्च 2019 तक सबसे अधिक 98,999 नौकरियों का सृजन करेगा। पुलिस विभागों में एक मार्च 2019 तक 79,353 अतिरिक्त नौकरियां सृजित की जाएगी।इसी तरह डाक विभाग में एक मार्च 2019 तक 4,21,068 कर्मचारी होंगे। 

Open in App

देश में बेरोजगारी बढ़ने पर चल रही बहस के बीच मोदी सरकार ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में साल 2017 और 2019 के बीच 3.79 लाख से ज्यादा नौकरियां सृजित होने का दावा किया। 

सरकार ने कहा कि उसने 2017 और 2018 के बीच केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में 2,51,279 नौकरियां सृजित की। वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा एक फरवरी को पेश किए अंतरिम बजट के दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चलता है कि एक मार्च 2019 तक सरकार द्वारा सृजित नौकरियां 3,79,544 तक बढ़कर 36,15,770 पर पहुंच जाएंगी। 

यह आंकड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बेरोजगारी बढ़ने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर गुरुवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कर्मचारी भविष्य निधि, राष्ट्रीय पेंशन योजना, आयकर फाइलिंग और वाहनों की बिक्री के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि परिवहन, होटलों और ढांचागत समेत औपचारिक तथा असंगठित क्षेत्रों में छह करोड़ नयी नौकरियां पैदा की गई।

ज्यादातर भर्तियां, रेल मंत्रालय, पुलिस बलों और प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष आयकर विभागों ने की।बजट के दस्तावेजों में सेक्टर-वार ब्यौरा दिया गया है कि कैसे केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में नौकरियों का सृजित किया गया।

दस्तावेजों के अनुसार, भारतीय रेलवे एक मार्च 2019 तक सबसे अधिक 98,999 नौकरियों का सृजन करेगा। पुलिस विभागों में एक मार्च 2019 तक 79,353 अतिरिक्त नौकरियां सृजित की जाएगी।इसी तरह डाक विभाग में एक मार्च 2019 तक 4,21,068 कर्मचारी होंगे।  

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ