लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीमा अस्पताल के रिक्त पदों पर होंगी भर्तियां, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 26, 2020 14:45 IST

विशेषज्ञों के 5 पदों के साथ चतुर्थ श्रेणी के 56 पद पर नियुक्ति की जा चुकी है. शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ है. डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति कार्यरत है.

Open in App

शहर में स्थित राज्य कामगार के बीमा अस्पताल के नियमित रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का आश्वासन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक नियमित नियुक्तियां नहीं होतीं, तब तक अनुबंध (ठेका) पर नियुक्ति की जाएगी. चतुर्थश्रेणी कर्मी उपलब्ध कराने के लिए जेईएम पोर्टल का सहारा लिया जाएगा.

राकांपा विधायक प्रकाश गजभिये के सवाल पर टोपे ने विधान परिषद में लिखित जानकारी दी. गजभिये ने कहा कि अस्पताल के विशेषज्ञ पदों के साथ-साथ चतुर्थश्रेणी कर्मियों के पद अनेक वर्षों से रिक्त हैं. इसका असर मरीजों पर पड़ रहा है.

प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया. रिक्त पदों की संख्या इस वजह से बढ़ती गई. टोपे ने इस पर कहा कि विशेषज्ञों के 5 पदों के साथ चतुर्थ श्रेणी के 56 पद पर नियुक्ति की जा चुकी है. शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ है. डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति कार्यरत है.

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ