लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के बागेश्वर में लीसा प्लांट शुरू, 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: October 22, 2018 03:38 IST

मैसर्स रिद्धि सिद्धि के नवीन अल्ट्रा मार्डन प्लांट से स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के अवसर बढ़ेगें। वर्ष 2022 तक इस प्लांट में 500 से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

Open in App

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरूड क्षेत्र में रविवार को मैसर्स रिद्धि सिद्धि ने 4.3 करोड रुपये के शुरूआती निवेश से लीसा प्लांट शुरू किया जिसमें 2022 तक 500 से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ग्राम छटिया डंगोली में मैसर्स रिद्धि-सिद्धि के नवीन अल्ट्रा मॉडर्न प्लांट का शुभारम्भ करने के बाद कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने व स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैसर्स रिद्धि सिद्धि के नवीन अल्ट्रा मार्डन प्लांट से स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के अवसर बढ़ेगें। वर्ष 2022 तक इस प्लांट में 500 से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के साधन उपलबध कराने को राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में देहरादून में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया जिसमें निवेशकों ने राज्य में एक लाख 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश करने की इच्छा जाहिर की है ।

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाना होगा जिससे अधिक से अधिक निवेशक उत्तराखण्ड में आकर निवेश कर सकें। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होंगे।

बागेश्वर की जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि यह लीसा प्लांट काफी बडा है जिसमें रेजिन और उससे कई तरह के सह उत्पाद जैसे पाइन आयल का तेल, फिनाइल, इत्र जैसे 20—22 तरह के अलग अलग उत्पाद बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी बाद में प्लांट में निवेश को बढाकर आठ—नौ करोड रूपये तक ले जायेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ