लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरी: LIC असिस्टेंट परीक्षा आज से, यहां जानें पूरा एग्जाम पैटर्न और सभी जरूरी बातें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 30, 2019 13:28 IST

इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को दो दौर से गुजरना होगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी और फिर मुख्य परीक्षा में सफल होना होगा। दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जीवन बीमा निगम कुल 7871 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करा रहा है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। गलत उत्तर के लिए .25 अंक काट लिए जाएंगे। 

LIC Assistant Exam, Sarkary Naukari, LIC Assistant Exam pattern 2019: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) असिस्टेंट परीक्षा आज (30 अक्टूबर) से शुरू हो रही है। इस परीक्षा का आयोजन आज और कल (31 अक्टूबर) को किया जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम कुल 7871 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करा रहा है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। गलत उत्तर के लिए .25 अंक काट लिए जाएंगे। 

इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को दो दौर से गुजरना होगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी और फिर मुख्य परीक्षा में सफल होना होगा। दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी। 

मुख्य परीक्षा में खरे उतरने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय यानी क्षेत्रीय भाषा के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। क्षेत्रीय भाषा का टेस्ट 100 अंकों का होगा। एक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा, इस प्रकार 100 प्रश्न किए जाएंगे। प्रश्नपत्र तीन भागों यानी हिस्सों में होगा। 

पहले भाग में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे में न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 और तीसरे भाग में रीजनिंग के 35 प्रश्न किए जाएंगे।   

सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए एक घंटे यानी 60 मिनट की अवधि निर्धारित होगी। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि प्रश्न पत्र के तीनों भागों में से प्रत्येक के लिए 20 मिनट होंगे। 

प्रश्न पत्र के प्रत्येक भाग को पास करने के लिए एक न्यूनतम मानदंड तय है, उसे पास करना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को चयन होगा जो प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेंगे। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीएलआईसीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ