लाइव न्यूज़ :

महाआलसी लोगों को भी मिल सकती है ये 5 नौकरियां, सैलेरी में मिलती है मोटी रकम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2018 16:06 IST

यह कुछ ऐसी खास किस्म की नौकरियां हैं जिनमें काम के दौरान आपको बैठना या कुछ दिमागी मेहनत करनी होती है।

Open in App

नौकरी के लिए हार्ड-वर्क‌िंग होना जरूरी ही है, अब ऐसा नहीं है। समय और तकनीकी के विकास के साथ कॅरियर के कई ऐसे ऑप्‍शन मौजूद हैं, जिनमें महाआलसी लोगों को भी नौकरी मिल सकती है। खास बात यह है कि ये नौकरियां कोई दोयम दर्जे की या फिर कम पैसों वाली नहीं हैं। भले इसमें शारीरिक श्रम न के बराबर है, लेकिन इनमें आपको एक जगह पर बैठे-बैठे ही दिमाग चलाना होता है। इसके लिए कमाई मोटी होती है।

वीडियो गेम एंड्रॉयड गेम टेस्टर

जब से हर हाथ में मोबाइल फोन आया है, लोगों का अच्छा-खासा समय में गेम खेलने में निकल रहा है। ऐसे में लोगों को नये-नये गेम्स अगर रोचक और आसान तरीके से मिल जाएं तो उसे खेलने में पीछे नहीं हटते। ऐसे में वीडियो गेम बनानी वाली कंपनियां अपने यहां उन गेम्स को टेस्ट करने के लिए लोगों को नियुक्‍ति करती हैं। इसमें भी अच्छी सैलरी होती है और शारीरिक श्रम बस कंप्यूटर या मोबाइल पर बैठकर दिनभर गेम खेलना होता है।

लाइब्रेरियन

इन दिनों आंकड़ों के संग्रह और लाइब्रेरी को बचाने को लेकर मुहिम चली हुई है। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का नया चलन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में लाइब्रेरियन को लेकर कई यूनिवर्सिर्टियों में विशेष कोर्सेस भी शुरू किए जा चुके हैं। यह एक बड़े कॅरियर ऑप्‍शन के तौर पर तैयार हो रहा है। जबकि इसमें शारीरिक मेहनत ना के बराबर होती है।

रेडियो जॉकी

अगर आपको बोलने में महारत है तो किसी भी विषय पर यहां-वहां बेमतलब लेक्चर देने के बजाए किसी एफएम चैनल या कई अन्य माध्यमों में रेडियो जॉकी बनने की तरफ बढ़ जाएं। कई बार रेडियो चैनल किसी इंस्टीस्ट्यूट से लोगों की भर्तियां करते हैं तो कई बार सीधे लोगों का ऑडिशन लेकर। इस जॉब में भी शारीरिक श्रम बेहद कम है।

अंग्रेजी के टीचर

यह जॉब महज भारत में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी बोले जाने वाले यूरोपीय व कुछ अमेरिकी देशों को छोड़ दें तो सभी विकासशील देशों में इस नौकरी की अभी मांग है। बीबीसी की एक खबर के मुताबिक चीन में इस वक्त इस जॉब का बहुत क्रेज है और इसको करने वाले ज्यादातर लोग आलसी हैं।

कंप्यूटर प्रोग्रामर

जैसे-जैसे लोगों की निर्भरता फोन, कंप्यूटर आदि पर बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे नित नई तकनीक और स्मार्ट कंप्यूटर आदि की जरूरत पड़ेगी। इसलिए यह जॉब आप्‍शन अभी ऊफान पर ही रहेगा। आज भी ऐसे कम ही लोग मिलेंगे जो कंप्यूटर प्रोग्रामिंग करते हो और बेरोजगार हों। यह काम पूरी तरह से एक जगह पर बैठकर करने वाला होता है।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ