लाइव न्यूज़ :

नौकरी पाने का सुनहरा मौका, फ्लिपकार्ट में है विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी  

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2018 16:34 IST

फिल्पकार्ट को वर्ष 2007 मे सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने मिलके स्थापित किया था। आज ये एक प्रसिद्ध ई-कामर्स कंपनी है। इस कंपनी को सिंगापुर में रजिस्टर कराया गया था।

Open in App

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने की सोच रहे युवाओं के लिए प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट सुनहरा मौका लेकर आई है। कंपनी ने 700 पदों पर नौकरियां निकली हैं, जिसके लिए उसने भर्तियां करना शुरू भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद नौकरियां निकाली हैं। 

फिल्पकार्ट ने जिन पदों पर नौकरियां निकाली हैं उनमें डाटा साइंटिस्ट, यूआई और यूएक्स डिजाइनर्स, प्रॉडक्ट इंजीनियर्स, टेक प्रोग्राम मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सर्विस डिलीवरी और आईटी ऐपलिकेशन शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने हैदराबाद और बंगलूरू में स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 20 छात्रों को ऑफर लेटर भी जारी किए है। छात्रों का चयन कैंपस प्लेसमेंट में हुआ है। 

खबरों के अनुसार कंपनी के सीओओ नीतिन सेठ का कहना है कि कंपनी की योजना है कि साल 2018 में वह ज्यादा नौकरियों का सृजन करे। वहीं, कंपनी अपने सभी विभागों में नए लोगों को रखने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि पिछले साल कंपनी ने 1500 लोगों को नौकरी पर रखा था। 

आपकों बता दें कि फिल्पकार्ट को वर्ष 2007 मे सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने मिलके स्थापित किया था। आज ये एक प्रसिद्ध ई-कामर्स कंपनी है। इस कंपनी को सिंगापुर में रजिस्टर कराया गया था, लेकिन अब इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है जो कि भारत के कर्नाटक में है। फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल दोनों ही आईआईटी ( इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) दिल्ली के स्टूडेन्ट रह चुके हैं। कंपनी ने सबसे पहले एक किताब बेची थी, जिसका नाम 'लीविंग माइक्रोसॉफ्ट टू चेंज द वर्ल्ड' था, जिसे हैदराबाद के एक कस्टमर ने खरीदा था।

टॅग्स :नौकरीफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ