लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने 10वीं पास युवाओं के लिए निकाली नौकरियां, लेकिन अप्लाई करने की आखिरी तारीख है बेहद नजदीक  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 8, 2019 13:36 IST

दिल्ली सरकार ने निकाली भर्तियों पर उम्मीदवार 13 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनौकरी करने की सोच रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने कई पदों पर नौकरियां निकाली हैं, जिनके लिए 10वीं पास छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।

नौकरी करने की सोच रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल दिल्ली सरकार ने कई पदों पर नौकरियां निकाली हैं, जिनके लिए 10वीं पास छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। जिन पदों पर भर्तियां होनी हैं उनके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और आवेदन किए जा रहे हैं। हालांकि आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है।

पदों की संख्याःदिल्ली सरकार कुल 28 पदों पर भर्तियां करने जा रही है।

पदों का विवरणः जिन पदों पर भर्तियां होनी हैं उनमें प्रोजेक्ट असिस्टेंट, जिला कोर्डिनेटर्स, पीओन, डीईओ, प्रोजेक्ट एसोसिएट, अकाउटेंट के पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

प्रोजेक्ट असिस्टेंटः इस पद के लिए उम्मीदवार के पास पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट या फिर सोशल साइंसेज व न्यूट्रिशन में होना चाहिए। साथ ही साथ न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

जिला कोर्डिनेटर्सः  कंप्यूटर साइंस या आईटी में ग्रेजुएशन होना चाहिए और 2 साल का अनुभव आवश्यक है।

पीऑनः इस पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है।

डीईओः  उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए।

प्रोजेक्ट एसोसिएटः कंप्यूटर साइंस या आईटी में ग्रेजुएशन अनिवार्य है। साथ ही साथ 2 साल का अनुभव जरूरी है।

अकाउटेंटः इसके लिए उम्मीदवार का पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है और कम से कम 3 साल का अनुभव होना आवश्यक है।

सैलरी का विवरण

प्रोजेक्ट असिस्टेंटः 16858 रुपये।

जिला कोर्डिनेटर्सः 30000 रुपये।

पीऑनः 15296 रुपये।

डीईओः 16858 रुपये।

प्रोजेक्ट एसोसिएटः 25000 रुपये।

अकाउटेंटः 30000 रुपये।

आवेदन की तारीखः इन पदों के लिए 6 नवंबर, 2019 से आवेदन शुरू हो गए हैं। 

आवेदन की आखिरी तारीखः उम्मीदवार इन पदों के लिए 13 नवंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की प्रक्रियाः उम्मीदवार को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.wcddel.in पर लॉगइन करना होना, जिसके बाद वे आवेदन कर सकते हैं।

टॅग्स :सरकारी नौकरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ