लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 3508 अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को बड़ा झटका, नौकरी से पड़ेगा हाथ धोना  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 7, 2019 14:26 IST

झारखंड: अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों का मानदेय अप्रैल 2019 से नहीं दिया जा रहा है। ये शिक्षक डीएलएड की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, लेकिन वह स्कूलों में कार्यरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को मोदी सरकार की ओर से बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार 3508 पारा शिक्षकों को दोबारा मौका नहीं देगी।

झारखंड में अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को मोदी सरकार की ओर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, केंद्र सरकार 3508 पारा शिक्षकों को दोबारा मौका नहीं देगी। इसके बाद उन्हें हटाया जाना तय हो गया है। इस संबंध में राज्य सरकार को निर्देशित कर दिया गया है। बता दें, केंद्र सरकार ने पहले ही कह चुकी है कि स्कूल में अप्रशिक्षित शिक्षकों नहीं रखा जाएगा।

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्रालय की निदेशक राशि शर्मा का कहना है कि वह सभी राज्यों के शिक्षा विभाग को निर्देश दे चुकी हैं। उनका कहना है कि अगस्त 2017 में ही सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए थे कि 31 मार्च, 2019 के बाद स्कूलों में अप्रशक्षित शिक्षक नहीं रहेंगे। ध्यान रहे कि शिक्षकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता डीएलएड है।

बताया जा रहा है कि मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बाद राज्य सरकार कुछ ही दिनों में केंद्र के निर्देशों पर अमल करने जा रही है और पारा शिक्षकों के हटाने पर कार्रवाई शुरू करेगी। 

कहा जा रहा है कि अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों का मानदेय अप्रैल 2019 से नहीं दिया जा रहा है। ये शिक्षक डीएलएड की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, लेकिन वह स्कूलों में कार्यरत हैं। अब सरकार की ओर से निर्देश जारी होने के बाद उन्हें आगे मौका नहीं मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यह नियम निजी और सरकारी स्कूल दोनों के पारा शिक्षकों लागू किया जाएगा।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ