लाइव न्यूज़ :

ILBS Recruitment 2020: लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 23, 2020 09:37 IST

लॉकडाउन के मद्देनजर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंसेज (ILBS), दिल्ली ने विभिन्न पदों पर मंगाए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंसेज (ILBS), दिल्ली में विभिन्न पदों पर होने जा रही भर्तियों की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई हैअब उम्मीदवार 15 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं

ILBS Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंसेज (ILBS), दिल्ली ने कोरोना वायरस के कारण लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते विभिन्न पदों पर मंगाए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंसेज ने नर्स, जूनियर नर्स, स्टाफ असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव नर्स, जूनियर एग्जीक्यूटिव नर्स जैसे अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। 

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। ऐसे में आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पदों का विवरण

सीनियर प्रोफेसर, वरिष्ठ सलाहकार, प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सलाहकार समेत अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पदों की कुल संख्या 77 है।

आयु सीमा

इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंसेज के नियमानुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया

इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशनमें दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। आवेदन करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट जरूर रख लें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

टॅग्स :कोरोना वायरसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ