लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने IIIT दिल्ली की छात्रा को दिया 1.45 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज, कैंपस प्लेसमेंट में 562 छात्रों को मिली जॉब

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 6, 2019 15:08 IST

दिल्ली के इंद्रप्रस्थ आईआईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया गया था, जिसमें फेसबुक ने एक छात्रा को 1.45 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज देने का प्रस्ताव किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कंपनियों से जॉब ऑफर आने शुरू हो गए हैं। इस साल फेसबुक ने आईआईआईटी छात्रा को बड़ा ऑफर दिया है।

सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कंपनियों से जॉब ऑफर आने शुरू हो गए हैं। इस साल फेसबुक ने आईआईआईटी छात्रा को बड़ा ऑफर दिया है। उसने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सालाना पैकेज दिया है, जोकि सुर्खियों में आ गया है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली के इंद्रप्रस्थ आईआईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया गया था, जिसमें फेसबुक ने एक छात्रा को 1.45 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज देने का प्रस्ताव किया है। छात्रा कंप्यूटर विज्ञान से इंजीनियरिंग कर रही है। 

बताया जा रहा है कि कैंपस प्लेसमेंट में फेसबुक की ओर से सबसे बड़ा ये ऑफर दिया गया है। किसी छात्रा को मिलने वाला यह ऑफर आईआईआईटी दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा प्रस्ताव है।

कैंपस में प्लेसमेंट के दौरान कई बड़ी कंपनियों ने भाग लिया था, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनियां थीं। यह आयोजन शैक्षणिक सत्र 2019-20 में ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। कंपनियों ने करीब 562 छात्रों को नौकरी का ऑफर दिया है। इसमें 252 लोगों को इंटर्नशिप ऑफर की है, जबकि 310 छात्रों को नौकरी दी है। 

खबरों के अनुसार, फेसबुक के बाद दो अन्य छात्रों को भी कंपनियों की ओर से अच्छा ऑफर दिया गया है, जिन्हें 43 लाख और 33 लाख रुपये साला वेतन का ऑफर मिला है। कहा जा रहा है कि आईआईआईटी दिल्ली में अगले महीने फिर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश की कंपनियां भाग लेंगी।

टॅग्स :नौकरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ