लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, यहां निकलने जा रही हैं बंपर भर्तियां

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 8, 2018 15:40 IST

HCL Mega Recruitment Launch in Lucknow: व्हाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने आगे कहा कि नोएडा में अगस्त के पहले हफ्ते में कंपनी ने 700 भर्तियां निकाली थीं, जिसमें 520 फ्रेशर्स और 180 एक्सपिरिएंस्ड कैंडिडेट्स को मौका दिया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 08 अगस्तः अगर आपने इंफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई की है और नौकरी की तालाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। मशहूर आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों के युवाओं के लिए नौकरियां निकालने जा रही है। खबर के मुताबिक, कंपनी करीब एक हजार युवाओं के लिए भर्तियां निकलने वाली हैं। HCL का ये मेगा भर्ती अभियान 10 से 12 अगस्त के बीच चलाया जाएगा।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के उपनिदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि ये भर्तियां इंजीनियरिंग के साथ-साथ नॉनaugust इंजीनियरिंग क्षेत्रों में भी की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि इन हजार भर्तियां में 350 ऐसे कैंडिडेट्स को लिया जाएगा जो पहले कहीं काम कर चुके हैं, वहीं 650 ऐसे कैंडिडेट्स को लिया जाएगा जो फ्रेशर्स हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स को पहले कंपनी के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी और इस दौरान उन्हें स्टाइपेन के रूप में राशि प्रदान की जाएगी।  

उपनिदेशक संजय गुप्ताप ने आगे कहा कि नोएडा में अगस्त के पहले हफ्ते में कंपनी ने 700 भर्तियां निकाली थीं, जिसमें 520 फ्रेशर्स और 180 एक्सपिरिएंस्ड कैंडिडेट्स को मौका दिया गया था।

उपनिदेशक संजय गुप्ता के अनुसार लाखनऊ में एचसीएल ने अपनी शुरूआत साल 2016 में की थी और दो साल से भी कम समय में कंपनी ने 2500 से ज्यादा लोगों को रोजगार के मौके दिए हैं। कंपनी ने लखनऊ में अबतक 600 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के आईटी कंपनी में काम करने के लिए मेट्रो शहरों में जाना पड़ता है, कंपनी की इस कदम से लोग अपने शहरों में रह कर भी नौकरी कर पाएंगे।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :नौकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ