लाइव न्यूज़ :

पर्चा लीक होने के चलते गुजरात कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द

By भाषा | Updated: December 3, 2018 11:57 IST

परीक्षा कराने वाली संस्था लोकरक्षक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष विकास सहाय ने बताया कि पर्चा लीक होने की बात सामने आते ही कुछ घंटे पहले परीक्षा रद्द कर दी गई।

Open in App

गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पर्चा लीक होने के बाद रविवार को रद्द कर दी गई। परीक्षा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले यह फैसला लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि करीब आठ लाख 75 हजार उम्मीदवारों को अपराह्न तीन बजे शुरू होने वाली परीक्षा में बैठना था जो गुजरात के दो हजार 440 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के गृह विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।वहीं दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस ने मांग की कि इस घटना की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश के नेतृत्व वाली एसआईटी से कराई जाये। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस घटना में ‘‘सत्तारूढ़ पार्टी के लोग’’ शामिल हैं।परीक्षा कराने वाली संस्था लोकरक्षक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष विकास सहाय ने बताया कि पर्चा लीक होने की बात सामने आते ही कुछ घंटे पहले परीक्षा रद्द कर दी गई।सहाय ने कहा, "किसी ने मुझे जवाबों की एक सूची भेजी, जो परीक्षा के लिये तय किये गये सवालों के जबाव थे। यह स्पष्ट होने के बाद कि पर्चा लीक हो गया है, हमने परीक्षा रद्द कर दी।"उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की जाएगी। सहाय ने कहा कि, अभी हमें यह नहीं पता चला है कि पर्चा कहां से लीक हुआ। हमने हर जिले में पर्चा रखने की जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हुए थे और सुरक्षा गार्ड भी तैनात किये थे।परीक्षा रद्द होने पर विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा सरकार की आलोचना की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि राज्य सरकार ‘‘युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।’’ गोहिल ने कहा,‘‘हमारी सूचना के अनुसार इसके पीछे सत्तारूढ़ पार्टी के लोग शामिल हैं।’’  उन्होंने कहा,‘‘इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश के नेतृत्व वाली एसआईटी से कराये जाने पर ही हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि दोषियों को सजा मिलेगी। केवल तभी हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा नहीं होंगी।’’ एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को तत्काल कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये हैं।इस बीच, उम्मीदवारों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस घटना के विरोध में सड़कों को जाम किया और टायर जलाये।

टॅग्स :गुजरातनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ