लाइव न्यूज़ :

Delhi High Court Recruitment 2020: दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर न्यायिक सहायकों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 20, 2020 10:08 IST

जूनियर न्यायिक सहायकों के इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 19 जनवरी, 2020 से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 11 मार्च, 2020 को या उससे पहले कर सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च, 2020 है। दिल्ली हाईकोर्ट में 132 जूनियर न्यायिक सहायकों के पदों पर वैकेंसी निकली है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर न्यायिक सहायकों की भर्ती के बारे में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट में 132 जूनियर न्यायिक सहायकों के पदों पर वैकेंसी निकली है।

19 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरूजूनियर न्यायिक सहायकों के इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 19 जनवरी, 2020 से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 11 मार्च, 2020 को या उससे पहले कर सकते हैं। 

किस कैटेगरी के लिए कितने पद?ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट delhihicourt.nic.in पर जाना होगा। दिल्ली उच्च न्यायालय में जूनियर न्यायिक सहायक के 132 रिक्त पदों में से 36 रिक्तियां सामान्य श्रेणी के लिए, 21 ईडब्ल्यूएस के लिए, 33 ओबीसी-एनसीएल के लिए, 26 एससी के लिए और 16 एसटी के लिए हैं।

आवेदन शुल्कसामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ट्रांजेक्शन फीस सहित 600 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। SC / ST / भूतपूर्व सैनिक और पीडब्ल्यूडी को फीस के रूप में 300 रुपए का भुगतान करना होगा।

आयु सीमाआवेदक की आयु 1 जनवरी 2020 तक 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी, 1993 के बाद और 1 जनवरी, 2002 से पहले हुआ हो।

शैक्षिक योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना चाहिए और कंप्यूटर पर प्रति मिनट 35 शब्द से कम की टाइपिंग गति नहीं होनी चाहिए।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टसरकारी नौकरीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ