लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Effect: औरंगाबाद जिला परिषद ने निकाली बंपर वैकेंसी, उम्मीदवार का 500 से ज्यादा पदों पर सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 3, 2020 11:19 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए औरंगाबाद जिला परिषद ने 500 से ज्यादा पदों पर मेडिकल ऑफिसर और नर्सों की बंपर वैकेंसी निकाली है।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद जिला परिषद ने कोरोना के तेजी से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए 500 से ज्यादा वैकेंसी निकाली है।इच्छुक उम्मीदवार मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और सैनिटरी वर्कर के पदों के लिए सीधे इंटरव्यू दे सकते हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनिया भर में भयानक तबाही मचाई हुई है। इस घातक वायरस के कारण भारत में भी स्थिति खराब हो गई है, जिसका असर सरकारी नौकरियों पर भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर देश में हो रही भर्तियों की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है तो वहीं कोरोना की वजह से मचे कोहराम के बीच अब डॉक्टर्स की सीधी भर्ती की जाएगी। 

औरंगाबाद जिला परिषद ने मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और सैनिटरी वर्कर के पद पर आवेदन मंगाए हैं। इन भर्तियों के तहत 500 से अधिक लोगों की भर्ती की जाएगी। 

इच्छुक उम्मीदवार इसके तहत अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। दरअसल, इन पदों के लिए इंटरव्यू के आधार पर ही सीधे भर्ती हो रही है। ऐसे में 7 अप्रैल तक रोजाना सुबह 11:00 बजे से शाम 03:00 बजे के बीच योग्य व इच्छुक उम्मीदवार औरंगाबाद जिला परिषद के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के ऑफिस में इंटरव्यू दे सकते हैं।

इंटरव्यू देने जा रहे उम्मीदवार अपने साथ दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपिज जरुर लेकर जाएं। औरंगाबाद जिला परिषद कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्टाफ नर्स के 110 पदों, आरोग्य सेवक (महिला) के लिए 187 पदों, आरोग्य सेवक (पुरुष) के 60 पदों, मेडिकल ऑफिसर (मेडिसिन) के 30 पदों,  मेडिकल ऑफिसर (एनेस्थेसिया) के 20 पदों और मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती कर रहा है।

इतना होगा वेतनमान

-आरोग्य सेवक- 17,000 रुपए प्रति महीना

-स्टाफ नर्स- 20,000 रुपए प्रति महीना

-मेडिकल ऑफिसर - 60,000 रुपए प्रति महीना

-मेडिकल ऑफिसर स्पेश्लिस्ट- 75,000 रुपए प्रति महीना

योग्यता

मेडिकल ऑफिसर (मेडिसिन) के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवार के पास MBBS, MD मेडिसिन की डिग्री होना आवश्यक है। इसी तरह मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होना जरुरी है, मेडिकल ऑफिसर (एनेस्थेसिया) के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS, MD एनेस्थेसिया की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :नौकरीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ