लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में CEG के तहत यहां हो रहा है प्लेसमेंट, पैकेज चार से पांच लाख रुपये

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 19, 2019 05:30 IST

निदेशक सीईजी संदीप कुमार ने बताया कि एशियन पेंट्स लिमिटेड द्वारा शुक्रवार को लगभग एक हजार योग्य तकनीकी अभ्यर्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

Open in App

सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस के तहत संचालित राजस्थान राज्य स्तरीय प्लेसमेंट सेल द्वारा शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा भवन, सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस झालाना डूंगरी जयपुर में सैंकड़ों अभ्यर्थियों के प्लेसमेंट के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। 

निदेशक सीईजी संदीप कुमार ने बताया कि एशियन पेंट्स लिमिटेड द्वारा शुक्रवार को लगभग एक हजार योग्य तकनीकी अभ्यर्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों को शनिवार, 19 जनवरी को साक्षात्कार व ग्रुप डिस्कशन द्वारा अंतिम रूप से चयनित कर साढ़े 4 से 5 लाख रूपये वार्षिक वेतन पर नियोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्यमंत्री तकनीकी शिक्षा डॉ. सुभाष गर्ग ने पदभार ग्रहण करते ही विगत 28 दिसंबर व 2 जनवरी को समीक्षा बैठक में सीईजी व तकनीकी शिक्षा विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए थे, कि तकनीकी कुशल युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार दिलाने की दिशा में अविलंब सार्थक व प्रभावी प्रयास किए जाएं। इसी की अनुपालना में ये प्लेसमेंट ड्राइव शुरू की गई है, जो समय-समय पर की जाती रहेगी और योग्य युवा जॉब सिकर्स को रोजगार पाने में मददगार बनेगी।

इधर, राज्य मंत्री (तकनीकी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग) डॉ. सुभाष गर्ग ने बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर संकल्पबद्ध है। हर हाथ को रोजगार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी फैसले लेकर सरकार हर संभव प्रयास करेगी।  

टॅग्स :राजस्थाननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ