लाइव न्यूज़ :

भारत में इस साल 30,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी फ्रांस की ये कंपनी, जानिए किन लोगों को मिलेगा मौका

By भाषा | Updated: March 2, 2020 17:01 IST

कंपनी के भारत में मुख्य कार्यकारी अश्विन यार्डी ने पीटीआई भाषा से कहा कि ये नियुक्तियां बिल्कुल नए लोगों, अनुभवी पेशवरों और बीच के पदों सहित विभिन्न स्तर पर होंगी।

Open in App

फ्रांस की प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी इस साल भारत में 30,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। भारत में अभी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1,15,000 है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में अपनी उपस्थिति का और फायदा उठाना चाहती है।

कंपनी के भारत में मुख्य कार्यकारी अश्विन यार्डी ने पीटीआई भाषा से कहा कि ये नियुक्तियां बिल्कुल नए लोगों, अनुभवी पेशवरों और बीच के पदों सहित विभिन्न स्तर पर होंगी। कंपनी के वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की कुल संख्या में आधे भारत में कार्यरत हैं।

यार्डी ने कहा, ‘‘भारत हमारे कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस साल हम कुल मिलाकर 25,000 से 30,000 कर्मचारियों की भर्ती करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि अभी कंपनी अपने कर्मचारियों को भविष्य की प्रौद्योगिकी के अनुकूल कौशल प्रदान करने पर ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि अब यह सतत प्रक्रया बन चुकी है। यार्डी ने कहा कि 30 साल के कम के युवा सीखने को काफी इच्छुक रहते हैं। कंपनी के श्रमबल में इनकी संख्या 65 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी 10 से 15 साल का अनुभव रखने वाले मध्यम स्तर के प्रबंधकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ