लाइव न्यूज़ :

BMRC Recruitment 2019 : बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली बंपर वैकेंसी, 8 अप्रैल से पहले करें आवेदन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 17, 2019 15:33 IST

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट english.bmrc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसका प्रिंटआउट डाक के जरिए भेजना होगा।

Open in App

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRC) ने अलग-अलग पदों पर 100 वैकेंसी निकाली है। ये वैकेंसी इंजीनियर्स के लिए निकाली गई हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट english.bmrc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसका प्रिंटआउट डाक के जरिए भेजना होगा। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2019 है।

BMRC वैकंसी से जुड़ी जरूरी जानकारियां कुछ इस प्रकार हैं

एग्जुक्युटिव इंजीनियर

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक होना अनिवार्य है। साथ ही बारह साल का कार्य अनुभव भी होना जरूरी है।आयु सीमा- बीएमआरसी के इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है।वेतन- इन पदों के लिए मासिक वेतन 80,000 रुपए निर्धारित किया गया है।

असिस्टेंट एग्जिक्युटिव इंजीनियर

योग्यता- सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक होना अनिवार्य है। साथ ही 8 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है।आयु सीमा- इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।वेतन- इन पदों के लिए मासिक वेतन 65,000 रुपए निर्धारित किया गया है।

असिस्टेंट इंजीनियर

योग्यता- असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही बीई या बीटेक के बाद 5 साल और डिप्लोमा के बाद आठ साल का अनुभव होना जरूरी है।आयु सीमा- इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।वेतन- इन पदों के लिए मासिक वेतन 50,000 रुपए निर्धारित किया गया है। 

सेक्शन इंजीनियर

योग्यता- सेक्शन इंजीनियर के पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही बीई या बीटेक के बाद 3 साल या डिप्लोमा के बाद छह साल का अनुभव होना जरूरी है।आयु सीमा-  इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वेतन- मासिक वेतन 36,000 रुपए निर्धारित किया गया है।

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ