लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरियांः नए साल में आपको यहां मिल सकती है जॉब, जल्द करें आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 3, 2018 16:17 IST

यह नया साल नौकरियों के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को देखते हुए ज्यादा नौकरियों का सृजन हो सकता है।

Open in App

अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो इस साल आपको अवसर तलाशने में ज्यादा समस्या नहीं आएगी। दरअसल, यह नया साल नौकरियों के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को देखते हुए ज्यादा नौकरियों का सृजन हो सकता है। वहीं 2018 की शुरुआत में ही कई भर्तियां होने जा रही हैं, जिसमें आपको नौकरी मिल सकती है।

नॉर्थन रेलवे की भर्ती

नॉर्थन रेलवे ने तकनीकी कर्मचारियों के 3162 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी तक किए जाएंगे और अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 15 से 28 फरवरी के बीच जारी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भर्ती से पहले अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की जाएगी। 

मध्य रेलवे भर्ती

मध्य रेलवे ने भी एक नई भर्ती निकाली है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 775 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन करना पड़ेगा और आवेदन करने की अंतिम तारीख पांच जनवरी रखी गई है। जिन पदों पर भर्ती की जानी है उनमें वाणिज्यिक क्लर्क, टिकट कलेक्टर, जेई, तकनीशियन सहित कई अन्य पद भी शामिल हैं।

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे भर्ती

नार्थन रेलवे, मध्य रेलवे के अलावा वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे ने भी कई पदों पर नौकरियां निकाली हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने ग्रुप सी व ग्रुप डी के कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनके लिए आवेदन 22 जनवरी तक किए जाएंगे।

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 553 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी तक किए जाएंगे। इसमें जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 300 पद, सब स्टेशन अटेंडेंट के 253 पद हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन चयन किया जाएगा।

यहां भी निकली भर्तियां

रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले 27 फील्ड एम्युनिशन डिपो (सी/ओ 56 एपीओ) ने 291 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती ग्रुप-सी के तहत ट्रेड्समैन मेट, एलडीसी समेत विभिन्न पदों के लिए होगी। वहीं, कई पद खेल कोटे के लिए भी आरक्षित हैं। आवेदन 12 जनवरी तक भेजना होगा। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीनौकरीजॉब इंटरव्यूलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ