लाइव न्यूज़ :

12वीं पास युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन  

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 26, 2018 14:19 IST

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में इस पद पर भर्तियां निकाली गई हैं।

Open in App

12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं। दरअसल, ये नौकरियां उत्तर प्रदेश में प्रोनन्नति बोर्ड ने फायरमैन के पदों पर निकाली हैं। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हालांकि आवेदन करने की तारीख बेहद नजदीक है। इस वजह से आज ही आवेदन कर सकते हैं। 

कौन सा है पद

यूपी पुलिस के फायरमैन के पदों पर कुल 2065 के लिए वेकेंसी निकली है। इसमें 1034 पद अनारक्षित हैं। साथ ही 557 पद ओबीसी, 433 पद एससी और 41 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। आप इसमें अप्लाई करके सरकारी नौकरी कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता

इस पद के लिए वो सभी अभ्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं जो 12वीं पास हैं। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप अधिकारिक विज्ञापन को देख सकते हैं। 

ये है आयु सीमा

इस पद पर आवेदन करने वालों की आयु 18 से 22 साल होनी निर्धारित की गई है। आवेदक का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2000 के बाद ना हुआ हो। ऐसे ही लोग इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

लिखित परीक्षा से होगी भर्तियां

इस पद पर लोगों की भर्तियां लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। इसके बाद आवेदकों के सभी दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी जिसके बाद उनकी शारीरिक दक्षता की भी जांच होगी। इसी के बाद फाइनल लिस्ट जारी किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन 28 दिसंबर तक ही किए जाएंगे और ये आवेदन ऑनलाइन होंगे। जिसके लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

टॅग्स :सरकारी नौकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ