लाइव न्यूज़ :

इतने पदों पर निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियां, जल्द करें आवेदन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 10, 2018 13:45 IST

बता दें कि नॉन मेडिकल के लिए एमएससी/पीएचडी/डीएससी होना अनिवार्य है।इसके साथ संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।  

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने वालें उम्मीदवारों के लिए पंडित बी. डी. शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक में कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये सभी नियुक्तियां विभिन्न विभागों में की जाएंगी। बता दें कि18  खाली पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों को एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से आवेदन करना होगा। 

पंडित बी. डी. शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कालेज ने फार्माकोलॉजी के लिए 5 पद, चेस्ट एंड टीबी के लिए 2 पद, मेडिसिन के लिए 4 पद, रेडियोलॉजी  के लिए 05 पद,  पीडियाट्रिक सर्जरी, पद : 02डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2018 है। 

बता दें कि नॉन मेडिकल के लिए एमएससी/पीएचडी/डीएससी होना अनिवार्य है।इसके साथ संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।  वहीं,मेडिकल के लिए एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त हो और संबंधित विषय में एमडी/एमएस अथवा समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता प्राप्त हो। सुपर स्पेशिएलिटी के लिए एमबीबीएस की डिग्री होने के साथ डीएम/एमसीएच होना चाहिए। इसके लिए  न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष होते है।  

मासिक वेतन 50,000 रुपये होंगे। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन

- इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट (www.uhsr.ac.in) पर लॉगइन करना होगा। - होमपेज खुलने पर इंपोर्टेंट लिक्स सेक्शन में जॉब्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। - क्लिक करते ही एक नया वेबपेज खुल जाएगा। इस पर  Advertisement for the post of Teacher (Assistant Professor) on Contract basis...PGIMS, Rohtak लिंक दिखेगा। - इस लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विज्ञापन खुल जाएगा। - इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। - अब एक सादा पेपर पर बायोडाटा तैयार करें और मांगे गए  दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपियों के साथ निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेजें। 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ