लाइव न्यूज़ :

यहां निकली हैं पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां, आज से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2018 18:07 IST

पुलिस की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिसके लिए मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Open in App

पुलिस में भर्ती करने के लिए नौकरियां निकाली गई हैं। यह नौकरियां केंद्रीय पुलिस संगठन के लिए की जानी हैं, जिसके लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू कर दी है। चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और सीआईएसएफ में भर्ती किया जाएगा। यह भर्तियां आयोग द्वारा सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर होनी हैं, जिसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या आरक्षित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदः  1223 पदों पर निकली हैं नौकरियां।

पुरुष पदः 1132 पदों पर पुरुषों की होंगी भर्तियां।

महिला पदः 91 महिलाओं का किया जाएगा चयन।

शैक्षणिक योग्यताः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए।

आयु सीमाः इन पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 20 से 25 साल होनी चाहिए। वहीं, ओबीसी वर्ग के लिए 20 से 28 साल तक और एससी-एसटी वर्ग के लिए 20 से 30 साल आयु होनी चाहिए।

आवेदन फीसः इन पदों पर आवेदन फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपये रखी गई है, जबकि एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को कोई भी फीस नहीं देनी पड़ेगी।

चयन प्रक्रियाः इन पदों के लिए अभ्यर्थी का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा-1, पीएसटी-पीईटी, पेपर-2 और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

सैलरीः 35400 से 112400 रुपये है पे-स्केल।

आवेदन की आखिरी तारीखः 13 अप्रैल 2018।

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ