महिलाओं के खिलाफ ‘अश्लील’ टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 19, 2021 03:10 PM2021-06-19T15:10:18+5:302021-06-19T15:10:18+5:30

YouTuber arrested for making 'obscene' remarks against women | महिलाओं के खिलाफ ‘अश्लील’ टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

महिलाओं के खिलाफ ‘अश्लील’ टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

चेन्नई, 19 जून एक यूट्यूबर को अपने ऑनलाइन चैनलों और एक गेम पोर्टल पर महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां करने के लिए गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो लग्जरी कार भी बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मदन उर्फ मदन कुमार को एक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को धर्मापुरी से गिरफ्तार किया गया। उसकी पत्नी को भी इन चैनलों के प्रबंधन में कथित तौर पर शामिल पाए जाने के लिए गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता ने मदन पर अपने यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंधित पबजी ऑनलाइन गेम दिखाने के अलावा महिलाओं के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी के आठ लाख ‘सबस्क्राबर’ हैं और वे प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमों में उन्हें शामिल करके पैसा कमाता है। इसके अलावा आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करता है।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दंपति के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं जबकि आरोपियों के पास से दो लग्जरी कार भी बरामद की गई।

शहर के पुलिस आयुक्त शंकर जिवल ने लोगों को ऐसे मंचों तथा ऑनलाइन चैनलों में शामिल होने के खिलाफ आगाह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: YouTuber arrested for making 'obscene' remarks against women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे