लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, प्रेमिका की छत पर मिला शव

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:33 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 29 जून बांदा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर मुहल्ले में प्रेम प्रसंग के चलते सोमवार की रात एक युवक की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गयी। युवक का शव मंगलवार सुबह प्रेमिका के घर की छत पर मिला।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि मंगलवार की सुबह बिहार प्रान्त के समस्तीपुर जिले के रहने वाले युवक कार्तिक सोनी (25) का शव संदिग्ध परिस्थिति में एक पड़ोसी की छत पर मिला। उन्होंने बताया कि युवक अंबेडकर नगर मुहल्ले में अपने बहनोई के साथ रहता था।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि जिस पड़ोसी की छत पर शव पाया मिला, उसकी लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी मामले को लेकर कई बार पहले भी विवाद हुआ था और सोमवार की शाम को भी विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब