लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फपुर कांड को लेकर पटना में NSUI का प्रदर्शन, लाठीचार्ज में फट गया कांग्रेस विधायक का सिर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2018 20:05 IST

 मार्च जैसे ही हड़ताली मोड पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें विधायक अमित कुमार टुन्ना का सिर फट गया। 

Open in App

पटना, 30 जुलाई:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह दुष्कर्म कांड को लेकर राजधानी पटना में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कांग्रेस के विधायक का सिर फट गया और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। 

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर मामले को लेकर यूथ कांग्रेस कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से राजापुल पुल होते मुख्यमंत्री आवास घेरने जाने हेतु प्रदर्शन मार्च निकाला था। मार्च जैसे ही हड़ताली मोड पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें विधायक अमित कुमार टुन्ना का सिर फट गया। लाठीचार्ज होते ही प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

वहीं, इस घटना में विधायक का सिर फटने के बाद एंबुलेंस नहीं दिया गया जिसको लेकर भी प्रदर्शनकार्यों में आक्रोश दिख रहा था। इस मामले में विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन शांति तरीके से हो रहा था लेकिन पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हुए थे।

लेकिन कहा जा रहा है कि इस दौरान हड़ताली मोड पर बैरिकेटींग तोड़ने और प्रतिबंधित ईलाके में जाने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जम कर कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी। पुलिस की लाठी चार्ज में कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। 

लाठीचार्ज में घायल यूथ कांग्रेस के सदस्यों का गार्डिनर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों का हाल-चाल जानने के लिए राजद के युवा नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव गार्डिनर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल सदस्यों का हाल-चाल जाना।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल