लाइव न्यूज़ :

विमानतल के करीब युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

By भाषा | Updated: August 28, 2021 15:10 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद विमानतल के पार्किंग क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) लखन पटले ने शनिवार को यहां बताया कि माना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार शाम ​विमानतल के पार्किंग क्षेत्र से अमर कुमार ​द्विवेदी (26) को गिरफ्तार किया है। युवक से एक देशी कट्टा बरामद​ किया गया है। पटले ने बताया कि विमानतल में राज्य के वरिष्ठ नेताओं अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जब एक संदिग्ध युवक विमानतल के पार्किंग क्षेत्र में दिखा तब वहां तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक वहां से भागने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भागने के दौरान युवक अपनी मोटरसाइकिल से गिर गया तब सीआईएसएफ और पुलिस के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तब उसके पास एक देसी कट्टा मिला। पटले ने बताया कि युवक ने बताया कि वह बिलासपुर जिले का निवासी है, कुछ दिनों पहले जब वह बलौदाबाजार जिले में था तब उसे एक पुल के करीब कट्टा पड़ा हुआ मिला था। वह अपने एक मित्र से मिलने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल स्थित पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि माना पुलिस थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेशभर के 13 हवाईअड्डों को मिला बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल, तलाश जारी

भारतदिल्ली : मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति के पास से कारतूस बरामद

भारतगुवाहाटी हवाई अड्डे पर व्यक्ति के पास से 90 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद

अन्य खेलसुशील अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ पहलवान : बजरंग पूनिया

भारतदिल्ली हवाई अड्डे पर दो यात्री गोलियों के साथ धरे गये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर