लाइव न्यूज़ :

Video: युवा पत्रकार मनदीप पुनिया गिरफ्तार, वीडियो जारी कर सिंघु बॉर्डर हिंसा में BJP नेताओं के होने का किया था दावा

By अनुराग आनंद | Updated: February 1, 2021 08:11 IST

दिल्ली पुलिस द्वारा पत्रकार मनदीप पुनिया व धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि, अब जानकारी मिल रही है कि धर्मेंद्र सिंह को पुलिस ने छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्यक्षदर्शी लोगों ने कहा कि मनदीप पुनिया को बुरी तरह से घसीटते हुए दिल्ली पुलिस आंदोलन स्थल से शनिवार शाम में ले गई थी।आस-पास के सभी पुलिस स्टेशन में पता करने के बाद अब तक मनदीप पुनिया को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।धर्मेंद्र सिंह को शपथपत्र भरवाने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है, सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर पिछले 66 दिनों से पंजाब व हरियाणा के किसान तीन नए कृषि कानून के खिलाफ डटे हुए हैं। सिंघु बॉर्डर पर चल रहे इस किसान आंदोलन को लेकर रिपोर्टिंग कर रहे दो युवा पत्रकार मनदीप पुनिया व धर्मेंद्र सिंह को दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम में गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, मिल रही जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह से शपथपत्र भरवाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। दिल्ली पुलिस ने काफी देर तक अपनी तरफ से इस मामले में जानकारी नहीं दी है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। लेकिन,  बाद में एक वरिष्ठ पत्रकार हरतोष सिंह बल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि मनदीप के खिलाफ एफआईआर संख्या 52/21 अलीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

पत्रकार हरतोष सिंह बल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी-

पत्रकार हरतोष सिंह बल ने ट्वीट में यह भी बताया कि यह मामला पुनिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 332, 353 के तहत दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अपने ट्वीट में बल ने कहा कि मनदीप की रिहाई के लिए अब आगे कानूनी प्रक्रिया में जो भी मदद संभव होगा वह करेंगे।

बता दें कि मनदीप  को बुरी तरह से घसीटते हुए दिल्ली पुलिस आंदोलन स्थल से शनिवार शाम में ले गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा था। जब पत्रकारों ने अलीपुर थाने में पता करने का प्रयास किया था तो पुलिस ने वह कहां है इस बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया था। अब मिल रही जानकारी के मुताबिक मनदीप को कोर्ट में पेश किया गया।

कई सारे पत्रकार इस दौरान कोर्ट पहुंचे हुए थे। कोर्ट में पेश करने के बाद मनदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान पत्रकार की तरफ से कोई वकील कोर्ट में नहीं मौजूद थे। मनदीप के लॉयर ने कहा कि  उन्हें बताया गया था कि 2 बजे पेश किया जाएगा लेकिन उससे पहले ही पेश कर दिया गया।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fgoswami4gunjan%2Fvideos%2F3450754985030465%2F&show_text=false&width=267" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

पत्रकार ने किसानों के खिलाफ हिंसा कर रहे लोगों का भाजपा कनेक्शन होने का किया था दावा

दरअसल, पिछले दिनों सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर स्थानीय नागरिक होने का दावा करते हुए पत्थरबाजी कर दिया था। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ये सभी लोग हाथों में डंडा व पत्थर लेकर यहां पहुंचे थे।

इसके बाद प्रदर्शनकारी व दिल्ली की तरफ से पहुंचे दर्जनों लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में तलवार लगने से एक एसएचओ भी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद मनदीप ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि जो लोग स्थानीय होने का दावा करके किसानों पर हमला कर रहे थे, वह स्थानीय नहीं बल्कि भाजपा नेता थे।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fmandeep.punia2%2Fvideos%2F3722542564506126%2F&show_text=false&width=353" width="353" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

अपने वीडियो में मनदीप पुनिया ने हिंसक झड़प में शामिल लोगों की तस्वीर व वीडियो जारी कर उनके भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा किया था। इनमें से एक को स्थानीय भाजपा पार्षद का पति भी बताया था।

ऐसे में सोशल मीडिया पर इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कई पत्रकारों ने कहा है कि मनदीप ने किसानों पर हमला करने वाले लोगों के भाजपा कनेक्शन को सामने लाया था, इसलिए संभव है कि उनपर इस वजह से कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :पत्रकारकिसान आंदोलनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब