लाइव न्यूज़ :

'आपको जंतर-मंतर से न्याय नहीं मिलने वाला', प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर तंज कसते हुए बोले बृजभूषण शरण सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2023 21:28 IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर तंज कसते हुए डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने कहा, 'जंतर-मंतर से आपको न्याय नहीं मिलता। न्याय चाहिए तो आपको पुलिस, कोर्ट जाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से कहा- न्याय चाहिए तो आपको पुलिस, कोर्ट जाना होगाभारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने कहा- अदालत जो भी फैसला करेगी हम उसे स्वीकार करेंगेउन पर सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर कटाक्ष किया। बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को कहा कि आपको जंतर मंतर से न्याय नहीं मिलता है। यह टिप्पणी दिल्ली पुलिस द्वारा सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पहलवान के आरोपों से संबंधित है जिसमें पॉक्सो अधिनियम लगाया गया है, जबकि दूसरी शील भंग करने से संबंधित है।

बृजभूषण सिंह ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उन पर आरोप लगाए हैं वे एक अखाड़े से ताल्लुक रखते हैं जिसके संरक्षक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा हैं। कुश्ती महासंघ प्रमुख ने कहा, "हरियाणा के 90% एथलीट और अभिभावक भारतीय कुश्ती महासंघ पर भरोसा करते हैं। कुछ परिवार और लड़कियां जिन्होंने आरोप लगाए हैं, वे एक ही 'अखाड़े' से संबंधित हैं। उस 'अखाड़े' के संरक्षक दीपेंद्र हुड्डा हैं।"

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर तंज कसते हुए डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने कहा, 'जंतर-मंतर से आपको न्याय नहीं मिलता। न्याय चाहिए तो आपको पुलिस, कोर्ट जाना होगा। उन्होंने अब तक ऐसा कभी नहीं किया।' अदालत जो भी फैसला करेगी हम उसे स्वीकार करेंगे।

इससे एक दिन पहले, उन्होंने कहा कि वह "किसी भी तरह की जांच" का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर बिश्नोहरपुर में अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और मुझे सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा है। मैं किसी भी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हूं।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील