लाइव न्यूज़ :

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल के साथ रूस की यात्रा पर जाएंगे योगी

By भाषा | Updated: August 11, 2019 05:58 IST

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 और 13 अगस्त को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल के साथ रूस के सुदूर पूर्व स्थित व्लादिवोस्तोक की यात्रा करेंगे।

Open in App

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 और 13 अगस्त को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल के साथ रूस के सुदूर पूर्व स्थित व्लादिवोस्तोक की यात्रा करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां शनिवार को बताया कि केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल व्लादिवोस्तोक जाएगा।

प्रतिनिधिमण्डल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित गोवा, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी द्वारा किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में कई उद्यमी तथा कम्पनियों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे। रूस के व्लादिवोस्तोक दौरे का उद्देश्य निवेश के अवसरों की तलाश करना तथा रूस के सुदूर पूर्व के प्रान्तों के साथ घनिष्ठ साझेदारियां विकसित करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 12 अगस्त को आयोजित सत्र को सम्बोधित करेंगे।

इस सत्र को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र व हरियाणा के मुख्यमंत्री भी सम्बोधित करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमण्डल कृषि, खाद्य प्रसंस्करण व डेयरी तथा ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करेगा। पारस्परिक विचार-विमर्श के बाद इन क्षेत्रों में एमओयू हस्ताक्षरित किए जाने की भी सम्भावना है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत