लाइव न्यूज़ :

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की टोल दरें तय, इतना टैक्स वसूलेगी योगी सरकार

By IANS | Updated: January 16, 2018 13:12 IST

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सभी गाड़ियों पर टोल टैक्स पर 31 मार्च 2018 तक 25 फीसदी की छूट रहेगी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स की दरें तय कर दी हैं। इसे 19 जनवरी की मध्य रात्रि से लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने यह फैसला लिया है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। 

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सभी गाड़ियों पर टोल टैक्स पर 31 मार्च 2018 तक 25 फीसदी की छूट रहेगी। मोटरसाइकिल सवारों से आधा टोल टैक्स लिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक सिन्हा ने टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं।

यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी के मुताबिक आगरा एक्सप्रेस वे पर टोल दरें आगरा से लखनऊ तक की यात्रा के लिए हैं। लखनऊ, कानपुर, आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल दूरी 364 किमी है और उस पर कार के लिए टोल 390 रुपये है। 

उन्होंने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की तुलना में एनएचआई से जाने पर 62 किमी की दूरी अधिक है। इसके चलते पेट्रोल पर 300 रुपये अधिक खर्च करने पड़ते हैं।

एनएचआई से आगरा से लखनऊ यात्रा पर करीब 690 रुपये टोल पड़ता है, जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 25 फीसदी छूट के बाद कार पर टोल 570 रुपये तय किया गया है। एक्सप्रेस वे पर सफर में करीब दो घंटे की बचत होगी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथएक्सप्रेस वेउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम