लाइव न्यूज़ :

एमनेस्टी इंडिया का बड़ा खुलासा- योगी सरकार में मिला है कथ‌ित गोरक्षों को बल, बड़ी हिंसा पर भी सजा नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 5, 2018 09:36 IST

एमनेस्टी इंडिया की प्रोग्राम निदेशक अस्मिता बसु ने कहा कि यूपी की दुखद सच्चाई यह है कि कोई भी, स्वघोषित गो रक्षकों की हिंसा से सुरक्षित नहीं है, ना तो पुलिस और ना ही हाशिये पर आए समुदाय या फिर कोई भी.

Open in App

मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली एक संस्था ने बुलंदशहर में कथित गोकशी को लेकर हुई हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या की मंगलवार को निंदा करते हुए कहा कि यूपी में भय, नफरत और सजा का डर ना होने की संस्कृति फैली हुई है.

एमनेस्टी इंडिया ने बयान कहा कि यूपी में कथित गोरक्षा से जुड़ी हिंसा फैलाने वालों को सजा देने के प्रति जो निष्क्रियता रही है, यह हमला उसी का नतीजा है. उन्होंने कहा, ''यूपी सरकार ने पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत के मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. परेशान करने वाली सच्चाई यह है कि स्वघोषित गोरक्षक समूह कई मामलों में राज्य प्रशासन की शह पर संचालन करते हैं.''

एमनेस्टी इंडिया की प्रोग्राम निदेशक अस्मिता बसु ने कहा कि यूपी की दुखद सच्चाई यह है कि कोई भी, स्वघोषित गो रक्षकों की हिंसा से सुरक्षित नहीं है, ना तो पुलिस और ना ही हाशिये पर आए समुदाय या फिर कोई भी.

उन्होंने कहा, ''यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस इंस्पेक्टर की मौत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. यूपी में डर, नफरत और सजा के भय से मुक्त होने की संस्कृति व्याप्त है. अगर सरकार सजा के डर से मुक्त होने की भावना को खत्म नहीं करती और दोषियों को सजा नहीं दिलाती तो राज्य में स्वघोषित गो रक्षक समूहों के हमले और बढ़ेंगे.''

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे