लाइव न्यूज़ :

योगी ने की तालिबान को लेकर सपा सांसद के बयान की सदन में निंदा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:34 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालिबान को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क के बयान की विधान परिषद में कड़ी निंदा की। मुख्यमंत्री ने परिषद में अपने वक्तव्य में बर्क के बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा "आज सुबह-सुबह मैं एक पार्टी के सांसद का वक्तव्य सुन रहा था। वह तालिबान का बड़ी बेशर्मी के साथ समर्थन कर रहे थे। यानी उनके बर्बर कृत्यों का समर्थन कर रहे थे।" उन्होंने कहा "हम संसदीय लोकतंत्र में बैठे हैं। कहां लेकर जा रहे हैं हम लोग। हम ऐसे कृत्यों का समर्थन कर रहे हैं जो मानवता के लिए कलंक हैं।" दरअसल बर्क ने संभल में संवाददाताओं से बातचीत में सोमवार को कहा कि तालिबान एक ताकत है और उसने अफगानिस्तान में अमेरिका के पांव जमने नहीं दिये। तालिबान अब अपने देश को खुद चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा "हमारा देश जब अंग्रेजों के कब्जे में था तो सभी हिंदुस्तानियों ने मिलकर आजादी की जंग लड़ी थी। अफगानिस्तान पर अमेरिका ने कब्जा कर रखा था। उससे पहले इस मुल्क पर रूस का कब्जा था। मगर अफगान आजाद रहना चाहते हैं। वह अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं। यह उनका व्यक्तिगत मामला है इसमें हम क्या दखल देंगे?" इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में बर्क के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा "समाजवादी पार्टी में कुछ भी हो सकता है। कुछ ऐसे लोग हैं जो जन गण मन नहीं गा सकते। कुछ तालिबान के समर्थक भी हो सकते हैं। कुछ अन्य लोग पुलिस द्वारा आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर आरोप लगा सकते हैं। यह तुष्टीकरण है।" उन्होंने कहा "जब इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं तो बयान देने वाले व्यक्ति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच कोई अंतर नहीं रह जाता।" गौरतलब है कि इमरान खान ने सोमवार को तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा किए जाने की घटना का परोक्ष रूप से समर्थन करते हुए कहा था कि उनके इस पड़ोसी मुल्क ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया है। तालिबान ने अफगानिस्तान में करीब 20 साल बाद एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर लिया है। उसके बढ़ते प्रभुत्व के कारण राष्ट्रपति अशरफ गनी को विदेश में शरण लेनी पड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी