लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- ये 'लाल टोपी' हिस्ट्रीशीटर और गुंडों की पहचान है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 1, 2022 18:39 IST

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब वो हार के डर से प्रत्‍याशियों को बदलने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि सब जानते हैं कि 2017 से पहले हर दूसरे दिन दंगे होते थेयोगी ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा क्या पिछले पांच सालों कहीं कोई दंगा हुआ? लाल टोपी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा की टोपी से असली खतरा है

मेरठ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सघन चुनाव प्रचार करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ पहुंचे। सीएम योगी ने जनसभा में अखिलेश यादव की सरकार का हवाला देते हुए कहा कि क्या आप दंगे करवाने वालों को वोट देंगे ?

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई स्वाभिमानी समाज ऐसे लोगों को समर्थन नहीं दे सकता है जो अपने राज में दंगे करवाते हैं और उन दंगों से हमारे घर की बहन-बेटियों की सुरक्षा को खतरा हो।

यूपी में साल 2017 में विधानसभा चुनाव हार चुकी समाजवादी सरकार पर व्यंग्य करते हुए सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सब जानते हैं कि 2017 से पहले हर दूसरे दिन दंगे होते थे, घर की महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहती थी और यूपी का किसान आत्महत्या करने करने को मजबूर था।

इसके बाद अपने सरकार की बात करते हुए योगी ने कहा, "आप सब जो यहां मौजूद हैं वो बताएं कि क्या पिछले पांच सालों कहीं कोई दंगा हुआ? अब आप बताइये कि क्या आप दंगे कराने वाले लोगों को वोट देंगे? क्या उन्हें वोट देंगे जिनसे घर की महिलाओं की सुरक्षा को खतरा हो।"

इस दौरान सपा की लाल टोपी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि सपा की टोपी से खतरा है। इस टोपी का लाल रंग ही दंगा, हिस्ट्रीशीटर, गुंडों और बदमाशों की असली पहचान है।

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के गांव सिसौली में जनता को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब वो हार के डर से प्रत्‍याशियों को बदलने लगे हैं। एक बात जान लीजिए दंगाइयों को वही मुंहतोड़ जवाब देगा जिसमें दम होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार को जाति, चेहरे, हिंदू या मुस्लिम की परवाह नहीं, बल्कि उनकी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' देखती है और केवल इसी बात की परवाह करती है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP government of Uttar PradeshमेरठMeerut
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप