लाइव न्यूज़ :

'कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि ना देने वाले अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने गए', योगी आदित्यानाथ का अखिलेश पर तंज

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 21, 2024 19:44 IST

सीएम योगी लखनऊ में आयोजित स्व. कल्याण सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर 'हिंदू गौरव दिवस' के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से बाबूजी (कल्याण सिंह) को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Open in App
ठळक मुद्देकल्याण सिंह बनने के लिए संघर्ष , त्याग का मार्ग चुनना पड़ता है : योगी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि ना देने वालो ने अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने गए - योगी हिंदू कोई जाति, मत और मजहब नहीं, यह भारत की सुरक्षा, एकता और एकाग्रता की गारंटी है - योगी

लखनऊ: मौका कोई भी हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अपनी हिंदुत्ववादी छवि को निखारने और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलने लग जाते हैं. बुधवार को भी लखनऊ में यहीं हुआ. सीएम योगी लखनऊ में आयोजित स्व. कल्याण सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर 'हिंदू गौरव दिवस' के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से बाबूजी (कल्याण सिंह) को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसी दरमियान सीएम योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला और कहा कि बाबूजी को श्रद्धांजलि ना देने वाले अपराधी के मरने पर फातिहा पढ़ने वाले सत्ता से चले गए. यह हमे याद रखना है. इसके बाद सीएम योगी ने दावा किया कि हम समाज को बांटने नहीं देंगे. 

सीएम योगी का ऐलान 

सीएम योगी ने यह भी कहा कि जातीयता का जहर घोलने वाले लोग भारत को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. ये लोग हेम आपस में बांट रहे रहे हैं तो दूसरी तरफ  तुष्टीकरण की आड़ में उत्तर प्रदेश को दंगे की आग में झोकने का काम कर रहे हैं. ऐसी ताकतों का हम एकजुट होकर मुक़ाबला करेंगे. वैसे भी जनता को छलने वाले ऐसे लोगों की गुंडागर्दी और अराजकता की दुकानें डबल इंजन की सरकार ने बंद कर दी हैं. प्रदेश की जनता को चिंतित होने की जरूरत नहीं, क्योंकि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की जिस नीति को 1991 में श्रद्धेय बाबू जी ने लागू किया था, वो आज भी लागू है.  डबल इंजन की ये सरकार प्रदेश में अपराध और अपराधियों, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम करेगी, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े. प्रदेश की जनता जनार्दन का बाल भी बांका नहीं होने दिया जाएगा.  

सीएम योगी बोले, हिंदू भारत की सुरक्षा की गारंटी है 

वास्तव में सीएम योगी कल्याण सिंह जैसे बड़े नेता के निधन पर सपा नेताओं द्वारा उन्हे श्रद्धांजलि ना देने को नोटिस में लिया था. यही वजह है कि सीएम योगी ने कल्याण सिंह के योगदान पर भी विस्तार चर्चा करते हुए यह कहा कि  श्रद्धेय बाबू जी के दिवंगत होने पर श्रद्धांजलि देने जाने की बात तो दूर सपा मुखिया के मुंह से संवेदना का एक भी शब्द नहीं निकला था. वहीं प्रदेश का एक दुर्दांत माफिया मरा था तो फातिहा पढ़ने वो उसके गांव तक चले गए थे. क्या यही पीडीए है? यह सवाल करते हुए सीएम योगी ने कल्याण सिंह के योगदान का उल्लेख किया. फिर उन्होने कहा कि आज जब हम लोग बाबू जी की तीसरी पुण्यतिथि को 'हिंदू गौरव दिवस' के रूप में मना रहे हैं तो हमें हिंदू एकता के महत्व को समझना पड़ेगा. हिंदू कोई जाति, मत और मजहब नहीं है. यह किसी संकीर्ण दायरे का माध्यम नहीं है. यह भारत की सुरक्षा की गारंटी है, ये भारत की एकता और एकाग्रता की गारंटी है. हमें याद रखना जब तक भारत का मूल सनातन हिंदू समाज मजबूत है भारत की एकता और अखंडता को दुनिया की कोई ताकत चुनौती नहीं दे सकती, लेकिन जिस दिन यह एकता खंडित होगी उस दिन भारत को फिरके-फिरके में बांटने की विदेशी साजिशें सफल होती दिखाई देंगी. हमें इन साजिशों को सफल नहीं होने देना है. यह कहते हुए सीएम योगी ने कल्याण सिंह के संघर्षों और चुनौतियों की यात्रा को शिखर से शून्य की यात्रा करार दिया. और कहा कि कोई व्यक्ति कल्याण सिंह अचानक नहीं बन जाता. कल्याण सिंह बनने के लिए संघर्ष, चुनौती, त्याग और बलिदान का मार्ग चुनना पड़ता है. सत्ता को ठुकराना तक पड़ता है.

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशKalyan Singhअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?