लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर हादसा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई अधिकारियों को किए निलंबित, प्रिंसिपल हिरासत में

By भाषा | Updated: April 26, 2018 20:06 IST

मुख्यमंत्री ने बिना अनुमति/पंजीकरण के विद्यालय का संचालन करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य करीम जहान खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में गुरुवार की सुबह हुई रेल-स्कूल वैन दुर्घटना के मामले में शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव तथा दुदही के खण्ड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर को को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किए जाने का निर्देश दिया है। वहीं इस घटना को लेकर डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार की शाम बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रवर्तन कार्य में शिथिलता बरतने वाले कुशीनगर के एआरटीओ इन्फोर्समेण्ट राजकिशोर त्रिवेदी को भी निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चैहान को दुर्घटना के लिए निलम्बित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बिना अनुमति/पंजीकरण के विद्यालय का संचालन करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य करीम जहान खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सेठ बंशीधर विद्यालय की जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं, जहां से डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए टीसी की व्यवस्था की जाती थी।इस बीच पुलिस उप महानिरीक्षक :कानून व्यवस्था: प्रवीण कुमार ने पत्रकारो से कहा कि इस मामले में स्कूल वैन के ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला एक मृत बच्चे के ​पिता जहीर की शिकायत पर दर्ज किये गये है ।

टॅग्स :इंडियन रेलवेउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस