लाइव न्यूज़ :

रामचरितमानस विवाद पर विधानसभा में बोले योगी आदित्यनाथ, कहा- ताड़ना का मतलब देखने से होता है

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 25, 2023 17:15 IST

सदन में मुख्यमंत्री योगी ने रामचरितमानस में लिखे ताड़ना शब्द का अर्थ बताते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस ग्रंथ ने सदियों से हिंदू समाज को एकजुट रखा है। आज उनका अपमान हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरामचरितमानस विवाद पर विधानसभा में योगी ने दिया जवाबकहा- ताड़ना का मतलब देखने से होता हैकहा- शूद्र का मतलब श्रमिक से है किसी जाति से नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस में लिखी कुछ पंक्तियों को लेकर हो रहे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सदन में बोले। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे धर्मग्रंथों की गलत व्याख्या कर हिंदुओं को अपमानित किया जा रहा है। तुलसीदास रचित रामचरितमानस को फाड़ने का काम किया गया है। फिर उन्होंने कहा कि अवधी और बुंदेलखंडी में लिखे गए शब्द 'ताड़ना' का अर्थ देखना होता है किसी को मारना नहीं। इसी प्रकार रामचरितमानस जैसे ग्रंथ में लिखे गए शब्द 'शूद्र' का भी गलत अर्थ निकाला गया है। शूद्र का मतलब श्रमिक से है किसी जाति से नहीं।

सदन में मुख्यमंत्री योगी ने रामचरितमानस में लिखे ताड़ना शब्द का अर्थ बताते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस ग्रंथ ने सदियों से हिंदू समाज को एकजुट रखा है। आज उनका अपमान हो रहा है। अगर यही बातें किसी अन्य धर्म ग्रंथों के बारे में कही गई होतीं तो न जाने क्या हो जाता। आज जिसकी मर्जी आए वो हिंदुओं को अपमानित कर रहा है।

रामचरितमानस को फाड़ने का काम किया गया। अगर यही किसी अन्य धर्म के ग्रंथ के साथ किया गया होता तो न जाने क्या हो जाता। यह कहते हुए मुख्यमंत्री योगी ने एक घटना का जिक्र किया। उन्होने कहा कि मैं मॉरीशस में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए गया था। मैंने उनसे पूछा कि आपके पास भारत से लाई गई कोई धरोहर है तो उन्होंने रामचरितमानस दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का जन्म चित्रकूट में हुआ था। हमें इस बात का गर्व करना चाहिए कि यूपी राम की धरती है, कृष्ण की धरती है। संगम की धरती है लेकिन ग्रंथों में लिखे शब्दों की गलत व्याख्या कर हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है। यह शर्मनाक है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि विरासत में सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?