लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण किया, कहा- यह आशाओं और आकांक्षाओं का सेतु है

By शिवेंद्र राय | Updated: August 18, 2022 17:51 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया-शंकरपुर-बाघाड़ मार्ग पर स्थित घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर बने नए पुल का उद्घाटन किया। घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर ₹193.97 करोड़ की लागत से बना यह पुल 1,412.45 मीटर लंबा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम्हरिया घाट पुल का लोकार्पण किया₹193.97 करोड़ की लागत से बना नया पुलइलाके से प्रयागराज की दूरी करीब 80 किलोमीटर कम हो जाएगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर-आंबेडकरनगर जिले के मध्य स्थित घाघरा नदी पर बने कम्हरिया घाट पुल का उद्घाटन किया। इस मौके पर सभी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर ₹193.97 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु आशाओं और आकांक्षाओं का सेतु है। यह पूर्वांचल में आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक समृद्धि का माध्यम बनेगा। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र से प्रयागराज की दूरी करीब 80 किलोमीटर कम हो जाएगी।

उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कम्हरिया घाट सेतु के निर्माण हेतु हुए आंदोलन के आंदोलनकारियों पर तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने क्रूरतापूर्ण अत्याचार किए थे, उन्‍होंने आंदोलन को दबाने के लिए बहुत प्रयास किए थे।मैंने सांसद के रूप में इस मुद्दे को संसद में भी उठाया था और कहा था कि यह जायज मांग है। पिछली सरकारों में गोरखपुर का दक्षिणांचल क्षेत्र विकास से कोसों दूर था। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि यहां घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर एक सेतु बनकर तैयार हो गया है और इसके बगल में फोरलेन के दूसरे सेतु के निर्माण की भी तैयारी चल रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "गोरखपुर का दक्षिणांचल क्षेत्र सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां स्थित राम-जानकी मार्ग को पिछली सरकारों ने भुला दिया था, जिसे हम लोग श्री अयोध्या जी के साथ जोड़ रहे हैं। यह क्षेत्र जनकपुर धाम से श्री अयोध्या जी को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनने जा रहा है।"

कोविड से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उ.प्र. में अब तक 36 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच नागरिकों को प्रदान किया जा चुका है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों व आमजन के सहयोग से देश व प्रदेश कोरोना मुक्‍त होने की दिशा में गतिमान हैं।" 

मुख्यमंत्री गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे कम्हरिया घाट पहुंचे। पहले उन्होंने कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग का स्टॉल देखा और इसके बाद ₹193.97 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण किया। सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया-शंकरपुर-बाघाड़ मार्ग पर स्थित घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर बना यह पुल 1,412.45 मीटर लंबा है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथगोरखपुरउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए