लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगा: सांसद और विधायक समेत सभी 131 आरोपियों से केस वापस लेगी योगी आदित्यनाथ सरकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2018 10:39 IST

योगी आदित्यनाथ सरकार मुज़फ्फरनगर दंगे के आरोपियों को बड़ी राहत देने वाली है। खबर के मुताबिक  यूपी के मुजफ्फर दंगे के आरोपियों पर से 131 मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की है।

Open in App

मुज़फ्फरनगर (22 मार्च): योगी आदित्यनाथ सरकार मुज़फ्फरनगर दंगे के आरोपियों को बड़ी राहत देने वाली है। खबर के मुताबिक  यूपी के मुजफ्फर दंगे के आरोपियों पर से 131 मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की है। वापस लिए जाने वाले इन मुकदमों में हत्या के 13 और हत्या के प्रयास के 11 मामले हैं। 

500 से ज्यादा लोगों पर 2013 में मुजफ्फरनगर में कथिततौर पर दंगे फैलाने पर के आरोप लगे थे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस केस से जुड़े दस्तावेजों में पाया गया है कि सभी केस गंभीर अपराध से जुड़े हैं। जिसमें कम से कम सात साल की सजा होती है। ऐसे में धारा 153 ए यानी धार्मिक आधार पर दुश्मनी फैलाने के आरोप तथा दो मुकदमे सेक्शन 295 पर 16 लोगों पर केस दर्ज हैं। ऐसे में अब खबरों के मुताबिक बीजेपी के जिन लोगों के ऊपर इन दंगों को फैलाने के आरोप लगे थे उनको वापस लिया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि बीजेपी सांसद संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक के नेतृत्व में खाप पंचायतों के साथ 5 फरवरी को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें 179 केस की लिस्ट सौंपकर वापस कराने की मांग की थी। इस मीटिंग में सीएम ने उनको आश्वासन दिया था कि जल्द इसके लिए कुछ करेंगे। वहीं, अब इसके बाद से हरकत में आई सरकार ने मुकदमों की वापसी की प्रक्रिया शुरू भी की है। वहीं, 23 फरवरी को यूपी के कानून विभाग ने मुजफ्फरनगर और शामली के डीएम को पत्र लिखकर 131 मामलों का ब्योरा मांगा।

गौरतलब है कि सितंबर 2013 में हुए इन दंगों में कम से कम 62 लोग मारे गए थे। मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने मुजफ्फरनगर और शामली थानों में करीब 1,455 लोगों के खिलाफ 503 मामले दर्ज कराए थे। जिसके कई बीजेपी से जुड़े लोग भी थे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?