Exit Poll के नतीजे देखकर योगेंद्र यादव बोले- कांग्रेस को निश्चित ही खत्म हो जाना चाहिए
By आदित्य द्विवेदी | Published: May 20, 2019 03:02 PM2019-05-20T15:02:31+5:302019-05-20T15:02:31+5:30
योगेंद्र यादव ने ट्वीट में लिखा, 'अगर आइडिया ऑफ इंडिया को बचाने के लिए यह बीजेपी को रोकने में नाकाम रहती है, तो भारतीय इतिहास में इस पार्टी की कोई सकारात्मक भूमिक नहीं रही।
'कांग्रेस को निश्चित खत्म हो जाना चाहिए.'... ये कहना है स्वराज इंडिया पार्टी के योगेंद्र यादव का। रविवार को लोकसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए। अधिकांश एग्जिट पोल में एकबार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया गया है। एग्जिट पोल के आंकड़े देखने के बाद योगेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी पर ये सख्त टिप्पणी की।
योगेंद्र यादव ने ट्वीट में लिखा, 'अगर आइडिया ऑफ इंडिया को बचाने के लिए यह बीजेपी को रोकने में नाकाम रहती है, तो भारतीय इतिहास में इस पार्टी की कोई सकारात्मक भूमिक नहीं रही। विकल्प के रास्ते में आज यह पार्टी सबसे बड़ा रोड़ा है।' हालांकि इस बयान पर काफी विवाद पैदा हुआ जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी।
योगेंद्र यादव ने स्पष्टीकरण देते हुए लिखा, 'मेरे बयान से कुछ लोगों को कन्फ्यूजन है। मैं संभवतः इस बात से इनकार नहीं कर रहा है कि आजादी के बाद कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन मेरा मतलब ये था कि अब आगे इतिहास में कांग्रेस का कोई सकारात्मक रोल नहीं रहा। मैं इस बात पर कायम हूं।'
My expression "no positive role in Indian history" may have caused some confusion. I cannot possibly deny the great role of Congress before and immediately after independence.
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) May 19, 2019
What I meant was "no positive role left to perform in history anymore". Stand by that. https://t.co/4xJh3gwopj
क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े
चैनल-एजेंसी | बीजेपी+ (NDA) | कांग्रेस+ (UPA) | अन्य | |
1 | टाइम्स नाउ- VMR | 306 | 142 | 94 |
2 | एबीपी न्यूज़ - एसी नील्सन | 267 | 127 | 148 |
3 | रिपब्लिक टीवी-C voter | 287 | 128 | 127 |
4 | रिपब्लिक भारत - जन की बात | 305 | 124 | 113 |
5 | न्यूज नेशन | 282-292 | 118-126 | 130-138 |
6 | इंडिया न्यूज़ | 298 | 118 | 126 |
7 | News 18- IPSOS | 336 | 82 | 124 |
8 | सुदर्शन न्यूज़ | 313 | 121 | 108 |
9 | इंडिया टीवी - CNX | 300 | 120 | 122 |
10 | न्यूज 24-टुडे चाणक्य | 350 | 95 | 97 |
11 | इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया | 339-365 | 77-108 | 79-111 |
12 | The Neta-News X | 242 | 164 | 136 |