लाइव न्यूज़ :

यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने डीएमके नेता स्टालिन से की मुलाकात, राजनीतिक कवायद हुई तेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2018 00:47 IST

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शु्क्रवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन से चेन्नई में मुलाकात की है।

Open in App

चेन्नई, 5 मई। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शु्क्रवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन से चेन्नई में मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक आकलन शुरू हो गए हैं। 

फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं, जबकि यशवंत सिन्हा ने 21 अप्रैल को ही बीजेपी छोड़ी है। दोनों ही नेता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना करते रहे हैं। शत्रुघ्न अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब इस मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा है कि तीस के मोर्चे के गठन के उद्देश्य से की गई है।

इतना ही नहीं इससे पहले इन दोनों नेताओं ने ममता बनर्जी और कई दूसरे नेताओं से भी मुलाकात की हुई है और मजबूत तीसरे मोर्चे के भी हिमायती रहे हैं। वहीं, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव भी स्टालिन से तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर मुलाकात कर चुके हैं। जबकि 21 अप्रैल को यशवंत सिन्हा ने बीजेपी को छोड़ दिया है। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र खतरे में है और अगर वो अब भी ना बोले तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें माफ नहीं करेंगी। 

उन्होंने खुलकर मोदी की ओलचना की थी। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा मोदी विरोधी हर एक नेता की जमकर तारीफ करते रहे हैं, चाहे वो केजरीवाल हो या तेजस्वी यादव। फिलहाल इस मीटिंग का क्या आशय था ये सामने नहीं आ पाया है लेकिन कई तरह के कयास फिलहाल लगाए जा रहे हैं।

टॅग्स :यशवंत सिन्हाशत्रुघ्न सिन्हाडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"