लाइव न्यूज़ :

यमुना विकास एक्सप्रेसवे प्राधिकरण नोएडा हवाईअड्डे के बाहर भी करेगा वन्यजीवों का संरक्षण

By भाषा | Updated: January 5, 2021 16:16 IST

Open in App

नोएडा, पांच जनवरी यमुना विकास एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने नोएडा हवाईअड्डे और उसके आसपास के वन्य जीवों और धनौरा पक्षी विहार को सहेजने का निर्णय लिया है।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक में ‘वाइल्डलाइफ संस्था’ को इस संबंध में एक विस्तृत योजना तैयार करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण ने नोएडा हवाईअड्डे के 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले वन्य जीव-जंतुओं और धनौरी वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के संरक्षण के लिए योजना बनाने की जिम्मेदारी दिसंबर 2019 में ‘वाइल्डलाइफ संस्था’ को सौंपी थी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, इस संबंध में संस्था ने प्राथमिक रिपोर्ट तैयार कर ली है और सोमवार को इस पर ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि संस्था से कहा गया है कि नोएडा हवाईअड्डे की परिधि से बाहर भी वन्य जीवो को संरक्षित करने और सिर्फ निर्माण की अवधि तक ही नहीं बल्कि उसके बाद भी उनको सहेजने के संबंध में योजना तैयार की जाए ताकि हवाईअड्डे के विस्तार के समय दोबारा इसका अध्ययन करने की जरूरत न पड़े।

उन्होंने बताया कि संस्था ने पहली रिपोर्ट इसी सप्ताह प्रस्तुत करने की बात कही है, जबकि नोएडा हवाईअड्डे की परिधि के बाहर करीब 20 किलोमीटर तक में वन्य जीवों के संरक्षण की योजना की रिपोर्ट बाद में पेश करेगी।

 सीईओ ने बताया कि वाइल्डलाइफ संस्था के अनुसार क्षेत्र में काले हिरण और सारस हैं। उन्होंने बताया कि इनकी सटीक संख्या की जानकारी रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी, लेकिन 250 काले हिरण का आकलन किया गया है। वहीं सारस की संख्या 170 से अधिक बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा