लाइव न्यूज़ :

यमुना नदी की सफाई, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-छह सूत्री कार्ययोजना तैयार, फरवरी 2025 पर फोकस, भाजपा ने कसा तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2021 14:54 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सब दिल्लीवालों को मिलकर मिशन मोड में यमुना की सफ़ाई करनी है। इसके लिए बहुत बड़े स्तर पर पूरा प्लान शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुराने संयंत्र को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा।नजफगढ़, बादशाहपुर, सप्लीमेंट्री और गाजीपुर का पानी आता है।यमुना में औद्योगिक कचरे का निर्वहन करने वाले उद्योगों को बंद कर देगी।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी 2025 को यमुना को स्नान योग्य मानक तक बनाने के लिए उनकी सरकार ने छह सूत्री कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि नए मलजल उपचार संयंत्र बनाए जा रहे हैं और पुराने संयंत्र को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा।

 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ इससे हमारी मलजल उपचार क्षमता लगभग 600 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) अपशिष्ट जल से बढ़कर 750 एमजीडी- 800 एमजीडी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुना में जिन चार प्रमुख नालों नजफगढ़, बादशाहपुर, सप्लीमेंट्री और गाजीपुर का पानी आता है, उनकों उनके मूल स्थान पर ही उपचारित किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि सरकार यमुना में औद्योगिक कचरे का निर्वहन करने वाले उद्योगों को बंद कर देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘झुग्गी-झोपड़ी’ से आने वाले अपशिष्ट जल को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिनका पानी अभी यमुना में जाता है। सरकार उन क्षेत्रों में घरेलू ‘कनेक्शन’ उपलब्ध कराएगी जहां सीवर नेटवर्क है।

पहले उपभोक्ताओं को ‘कनेक्शन’ खुद लेना पड़ता था। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हमारे अभियंताओं तथा अधिकारियों को उम्मीद है कि हम छह सूत्री कार्ययोजना लागू कर फरवरी 2025 तक यमुना को साफ कर पाएंगे। प्रत्येक कार्रवाई सूत्र के लिए विशिष्ट लक्ष्य तय किए गए हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से प्रगति की निगरानी करूंगा ।’’

दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल के अलग-अलग समय पर यमुना की सफाई को लेकर किए गए वादों का वीडियो जारी कर लिखा- 'स्क्रिप्ट वही, तारीख नई. यमुना जी की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल का हर साल वही झूठ।' भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि गजब है अरविंद केजरीवाल का ठगी का अंदाज, जब सारी दिल्ली कोर्ट कचहरी #वायु प्रदूषण पर चिंतित हैं और तब केजरीवाल #यमुना सफाई पर PC कर विषय भटका रहे हैं।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत